1 अक्टूबर  2019 को प्रदेश व्यापी तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ


कानपुर। समाजवादी पार्टी जनपद महोबा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शोभा लाल यादव जी की अध्यक्षता में प्रदेश व्यापी तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बैठक  बुलाई गई, बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चरखारी कप्तान सिंह राजपूत जी  बैठक का संचालन निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा सरकार से  उत्तर प्रदेश की आम जनता,  किसानों और नौजवानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन  की तैयारियों को लेकर चर्चा  हुई|
इस बैठक में  निवर्तमान जिला महासचिव रिजवान आलम टीटू, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी चौधरी रोहित सिंह यादव,  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्राण सिंह यादव, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव नगर अध्यक्ष शाहिद अली राजू,  निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष वीरपाल राजपूत, युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमित यादव सभासद,  निवर्तमान पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष नाथूराम कुशवाहा,  पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित यादव, वरिष्ठ नेता हामिद अली, केशव राजपूत,  मयंक सैनी, निवर्तमान लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष योगेश यादव,  निवर्तमान जिला सचिव ताहिर उद्दीन सिद्दीकी, भागीरथ यादव, निवर्तमान छात्र सभा जिला अध्यक्ष लवकेश राजपूत, अंशुल यादव,  बृजेश यादव, सम्राट यादव, विनोद यादव, अशोक यादव आदि तमाम समाजवादी साथी मौजूद रहे।