अमित को प्रदेश उपाध्यक्ष 2017 बैच वाइज गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष 2019 बैच बनाया गया 


 

औरैया। बीटीसी डीएलएड वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक डाइट मझमपुर कौशांबी में संपन्न हुई इसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों के पदाधिकारियों व प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।इस बैठक का आयोजन संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा व प्रदेश कार्यकारिणी के गठन हेतु किया गया संगठन की अध्यक्षता संस्थापक शिवम शुक्ला व प्रदेश अध्यक्ष 2017 विकास सिंह राजपूत की सहमत से वर्तमान सत्र 2018 बैच की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अमित कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष 2017 बैच तथा अनीश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष 2018 बैच इसी क्रम में राहुल यादव को प्रदेश महासचिव तुषार शुक्ला को सचिव अशोक चौरसिया को प्रदेश प्रभारी बनाया गया अध्यक्ष बनते ही अनीस ने कहा कि वे प्रदेश में हो रहे प्रशिक्षण के शोषण को रोकने तथा अवैध वसूली कर रहे कॉलेजों पर कार्यवाही करवाने का प्रयास करेंगे साथ ही साथ प्राथमिक से B.Ed को बाहर करने के लिए संघर्ष करेंगे इस दौरान संगठन प्रदेश महामंत्री अंकित सिंह पटेल प्रदेश प्रवक्ता रामायण जी दुबे प्रदेश छात्रा प्रमुख 2018 बैच कृतिका प्रजापति जिला छात्रा प्रमुख गरिमा मिश्रा ,रश्मि अग्रहरि, शुभम शर्मा, नितेश गुप्ता अवनीश यादव, अमित कुमार, अनिल, अखण्ड, आयुष शुक्ला पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में प्रशिक्षु मौजूद् रहे।