बेला एसओ ब्रजेश कुमार भार्गव ने एस०एस०डी० इण्टर कॉलेज में बच्चों को महिला सुरक्षा व यातायात  का पढ़ाया पाठ


औरैया(अमर स्तम्भ)। जिले की नई तेज व् तर्राक पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति जिनके नाम का अर्थ ही है कि सुंदर नीतियों पर चलने बाली जिनका मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति नियम कानून का पालन करें। सब एक साथ मिलझुलकर कार्य करें। वही एस०एस०डी० इण्टर कॉलेज में बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव ने महिला शशक्तिकरण का बच्चियों को पाठ पढ़ाया उन्होंने बताया है कि न तो जुर्म करे न जुर्म होने दे ,इसी बीच गुड़ टच ,वैड टच तथा उनसे सम्बंधित सभी योजनाओं को विस्तार से अवगत करवाया। थानाध्यक्ष ने बताया है कि अगर किसी भी महिला या लड़की को कोई भी आसामाजिक व्यक्ति परेशान करता है तो वो वूमेन हेल्प लाइन नम्बर 1090 और 100 डायल करके सहायता प्राप्त कर सकते है। औरैया जिले में महिलाओं को लेकर लगातार सुरक्षा का अभियान व् पाठ पढ़ाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव समस्त क्षेत्र की जनता को लगातार सुरक्षा का आश्वासन भी दे रहे है। उन्होंने कई बार अपने शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जाएगा। वही बच्चों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। जिसमें मौजूद समस्त कॉलेज के प्रधानाध्यापक रमाकान्त मिश्रा, आशुतोष दुबे,के०के०, स्टाप व् पुलिस प्रशासन पवनेश यादव, सलोनी यादव,पिंकी यादव आदि।