गरियाबंद(अमर स्तम्भ)। 6 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कांगे्रस भवन में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष बैशाखु राम साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी कांगे्रस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने चर्चा कर प्रथम पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल को मंच व प्रचार प्रसार में यथा योग्य सम्मान देने का प्रस्ताव किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाॅ सौंपी गई है। जिसमे जिला कांगे्रस सेवादल द्वारा हेलीपेड में मुख्यमंत्री का सलामी देकर अभिवादन किया जाएगा, युवाओं द्वारा भुतेश्वरनाथ चैक के पास स्वागत किया जाएगा, समाज के लोगो के लिए पण्डाल व्यवस्था की जिम्मेदारी वीरू यादव, कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए रितिक सिन्हा, संदीप सरकार, कार्यकर्ताओं के पास लिए केशु सिन्हा, मंच संबंधित व्यवस्था युगल पाण्डेय, नरेन्द्र देवांगन, वीरू यादव, रितिक सिन्हा, ओम राठौर, महिलाओं के स्वागत हेतु व्यवस्था ममता राठौर, कार्यकर्ताओं के लिए साधन प्रभारी रितिक सिन्हा, संदीप सरकार, रमेश मेश्राम को दी गई है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांगे्रस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, सभी ब्लाक के कांगे्रस अध्यक्षगण, व समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थें।
सीएम कार्यक्रम को लेकर कॉंग्रेस की हुई बैठक