यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर से फसल जलमग्न,ग्रामीण पलायन करने पर मजबूर

कानपुर देहात(अमर स्तम्भ)। राजपुर विकास खंड के यमुना नदी के तलहटी मे बसे ग्राम पंचायत जैसलपुर महदेवा मे जल स्तर बढ़ने से पूरी फसल जलमग्न है वही मजरा महदेवा गांव एक टापू बनकर रह गया है।ग्रामीणो को डोंगी का सहारा लेकर आना जाना पड़ रहा है जल स्तर बढ़ता गया तो ग्रामीण गांव छोड़कर पलायन कर सकते है।अभीतक तहसील प्रशासन से कोई मदद नही पहुचायी गई है जिससे ग्रामीणो मे रोष व्याप्त है।ज्ञात हो कि यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर से विकास खंड राजपुर के यमुना नदी के तलहटी मे बसे बैजामऊ बांगर,गौरीरतन बांगर,बेहमई,खोजारामपुर व सिहुरा का मजरा बछाटी गांव सहित कई गांव पानी से प्रभावित है जिसमे जैसलपुर महदेवा गांव का मजरा महदेवा गांव के चारो ओर पानी ही पानी है जिससे महदेवा गांव एक टापू बनकर रह गया है।ग्रामीणो को डोगीं का सहारा लेकर आना जाना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत जैसलपुर महदेवा के ग्राम प्रधान रामकेश सिंह सहित गांव के दिनेश कुमार,नरेश सिंह,सूरज सिंह,राघवेंद्र सिंह,बाबूराम,लल्लन,अशोक,हसनू,सर्वेश कुमार,मिस्टर सिंह,ज्ञान सिंह,अमर सिंह,महेश


पाल,शिवसिंह,आत्माराम,कन्हैया,पंचम सिंह व रामकुमार शर्मा सहित दर्जनो लोगो ने बताया कि यमुना नदी किनारे बसे गांवो के लोगो का खेती ही एक मात्र सहारा है।खेती से ही परिवार का भरण पोषण होता है उन्होने बताया कि खेतो मे बोई गई लाही,अरहर,मूंग,तिली,कुम्हेड़ा,बाजरा व उड़द की फसलो को छुट्टा पशुओ ने चट कर दी वहीं शेष बची फसलो को पानी ने बर्वाद कर दिया अब उनका परिवार भुखमरी की कगार पर है।यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर से चारो ओर पानी ही पानी का नजारा है।ग्रामीणो ने बताया कि सन् 1996 मे यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा था जिसके चलते जैसलपुर महदेवा गांव के लोगो को गांव छोड़कर पलायन करना पड़ा था वही स्थिति आज भी है।ग्राम पंचायत बैजामऊ बांगर व जैसलपुर महदेवा गांवो मे घरो के अन्दर पानी घुसने लगा है जिससे ग्रामीणो मे भय व्याप्त है।सूचना पर पहुंची खंड विकास अधिकारी राजपुर श्रीमती ऊषा देवी व एडीओ पंचायत राजपुर श्रीमती मधुलता आदित्य ने ग्रामीणो से बात कर हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर पंचायत सचिवो मे छत्रपाल सिंह कुश्वाहा,संदीप पटेल व संदीप कुमार निषाद सहित ग्राम प्रधान रामकेश सिंह, अश्वनी कुमार,राजपुर प्रधानपति अनवार खाँ व बिलासपुर बांगर प्रधान प्रतिनिधि अशोक प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।