शाक्य समाज के हित के लिए सदैव समर्पित-राष्ट्रीय अध्यक्ष:कैलाश चंद्र शाक्य
औरैया से तमाम साथियों संग बैठक में पंहुचीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सम्मानित सदस्य गीता शाक्य व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शाक्य
कानपुर(अमर स्तम्भ)। विश्व कर्मा पैलेस रोहिणी नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शाक्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शाक्य समाज के उत्थान के लिए गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया,इस मौके पर पदाधिकारियों ने एक स्वर से समाज के उत्थान के लिए आवाज उठाई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शाक्य के द्वारा तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया।बैठक में राष्ट्रीय महासचिव श्याम बाबू शाक्य के द्वारा वार्षिक रिपोर्ट, संविधान संशोधन समिति द्वारा संविधान संशोधन पर व्यापक चर्चा की गई, इस मौके पर चार्टर एकाउंटेंट द्वारा वर्ष 2013 से2018 तक व्योरा पेश किया गया, बैठक में दिल्ली में शाक्य भवन निर्माण के लिए जोर शोर से विचार रखा गया,जिस उपस्थित सदस्यों ने आम सहमति प्रकट की,बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,राजिस्थान, गुजरात एवं अन्य राज्यों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रख कर शाक्य समाज को संगठित, शिक्षित व विकसित करने का संकल्प लिया,बैठक में शाक्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र शाक्य ने समाज के हित के लिए सदैव समर्पित रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि आप सबके मान-सम्मान,मार्गदर्शन के लिए उनके घर के दरवाजे सदैव खुले रहेंगे,इस मौके पर अन्य प्रदेशों से आये पदाधिकारियों का राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पंचशील पट्टिका पहनाकर स्वागत किया,इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शाक्य,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश शाक्य, राष्ट्रीय संस्कृति सचिव पारश मणि शाक्य, लेखा विभाग सचिव अवधेश शाक्य एडवोकेट,राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सम्मानित सदस्य गीता शाक्य ,उत्तर प्रदेश के औरैया जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शाक्य,कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश शाक्य, मीडिया प्रभारी विजय प्रताप सिंह शाक्य, सँयुक्त सचिव शिवांगी शाक्य, फर्रूखाबाद जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह शाक्य,नवीन शाक्य महासचिव, अजीत शाक्य संस्कृतिक सचिव, प्रताप सिंह शाक्य प्रचार सचिव,मैनपुरी जिलाध्यक्ष डॉ आलोक शाक्य,व्रजेश शाक्य कोषाध्यक्ष, महादीप शाक्य सलाहकार सचिव, हरियाणा से राजीव शाक्य, राजिस्थान से गयाप्रसाद शाक्य,गाजियाबाद से अनिल कुमार शाक्य, रोहणी से आर डी शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।