बापू की जयंती पर भोले करेंगे पदयात्रा 

कानपुर(अमर स्तम्भ)। राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले पदयात्रा निकालेंगे। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के माध्यम से अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने प्रदान की। पत्रकारों से वार्ता के दौरान देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि यात्रा के दौरान क्षेत्र में आने वाले समस्त विधानसभा में प्रतिदिन पैदल चलकर स्वच्छता का संदेश देने के साथ-साथ वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही वृक्षारोपण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा और लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक उन्हें लोकसभा की समस्त विधानसभा कल्याणपुर बिठूर रनिया घाटमपुर में प्रतिदिन यात्रा करनी है । यात्रा के दौरान विधानसभा में विधायक समस्त मंडल अध्यक्ष जिला व प्रदेश के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य पार्षद वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही पूरे लोकसभा क्षेत्र में घूमेंगे और बड़ी संख्या में पुरवा मजरे गांव की समस्याओं को भी जानेंगे। साथ ही साथ स्वास्थ्य जागरुकता के लिए एक नई पहल है उन्होंने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा शुरू की थी उसी तरह अपनी पदयात्रा को आगे बढ़ाएंगे और आम जनता के साथ जोड़कर सीधा संवाद करेंगे। साथ ही सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी भी आम जनमानस तक उसके द्वारा पहुंच पाएगी। वार्ता में विस्तार से बताते हुए कहा कि यात्रा का शुभारंभ विधानसभा कल्याणपुर के तिलक नगर मंडल से मोतीझील मैदान से किया जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहलवान पुरवा की मुस्कान गेस्ट हाउस में समाप्त होगा 3 अक्टूबर को गीता नगर मंडल में छोरा से यात्रा शुरू होगी जो आवास विकास में नेगी गेस्ट हाउस पर समाप्त होगी 4 अक्टूबर को विधानसभा में पनकी मंदिर से शुरू होते हुए कल्याणपुर में यात्रा समाप्त होगी 5 अक्टूबर को विधानसभा में प्रवेश करने के साथ यात्रा के दौरान वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में लोकसभा संयोजक दिनेश राय मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा अनिल दीक्षित शीलू पांडे प्रमुख रूप से मौजूद थे।