औरैया(अमर स्तम्भ)। बेला कस्बा गांधी जी की १५० वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मा० सांसद सुब्रत पाठक के चालाई जा रही गांधी संकल्प पद यात्रा इस यात्रा की शुरुआत एरवाकटरा से हुई जो कि यह यात्रा तीन दिवसीय है । यात्रा के समय भाजपा कार्यकर्तओं में जोश दिखा हाथों में तिरंगा लेकर जोर शोर के साथ पद यात्रा करके लोगों को प्लास्टिक मुक्त व भारत को सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने का अथक प्रयास इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य एक कदम स्वच्छता की अोर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है और पर्यावरण को बचाना है एवम् नया भारत बनाना है। गांधी संकल्प यात्रा में मंजू सिंह विधान सभा प्रभारी, नवीन राजपूत मण्डल अध्यक्ष ,बासुदेव प्रजापति मण्डल प्रभारी यात्रा में भाजपा नेता देवेश शाक्य, अभय सेंगर, गीता शाक्य, जे. पी. त्रिवेदी, अनिल शुक्ला व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गांधी संकल्प पद यात्रा का अंतिम दिन