झांसी में मृतक पुष्पेंद्र यादव व बदायूं में मृतक बृजलाल मौर्य को न्याय दिलाने के लिए सपाइयों का सदर महोबा तहसील में धरना

अमर स्तम्भ ब्यूरो। झांसी में मृतक पुष्पेंद्र यादव व  बदायूं में मृतक बृजलाल मौर्य को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष शोभा लाल यादव जी के नेतृत्व में जनपद महोबा की सदर तहसील पर धरना दिया गया, इसमें मुख्य रूप से  वर्तमान जिला मीडिया प्रभारी चौधरी रोहित सिंह यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष युवजन सभा अमित यादव सभासद,  निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, निवर्तमान जिला सचिव मुन्ना यादव, निवर्तमान नगर अध्यक्ष राजू,  निवर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष अंशुल यादव चरखारी, अमित यादव, जगन्नाथ प्रजापति, संतोष साहू,  ज्ञानवती प्रजापति, धर्मेंद्र सेन योगेश कुमार आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।