लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक व भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने किया वृक्षारोपण

औरैया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में आयोजित सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कन्नौज लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक व औरैया की भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने वृक्षारोपण कर जनसमुदाय को पर्यावरण सुरक्षा के लिए सीख दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला परिसर में आयोजित  कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पंहुच कर कन्नौज लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक व औरैया की जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने सघन वृक्षारोपण किया,इस मौके पर सांसद सुब्रत पाठक व भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने जनसमूह से पर्यावरण बचाने के लिए आवाहन करते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर उनकी सुरक्षा करने की सीख दी,इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ सिद्धार्थ,डॉ श्याम नरेश दुवे,प्रभात अवस्थी,एस बी चौहान, सुखवीर सिंह,पंकज सिंह,धर्मेन्द्र सिंह सेंगर,मीरा पांडेय,संजय यादव आदि कर्मचारी,आशा बहुएं, राजेन्द्र बाबू मिश्रा,अनिल कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रोहिताश राजपूत,कौशलेंद्र राजपूत,अनिल शुक्ला,विमल द्विवेदी, जितेंद्र त्रिवेदी,राहुल चौहान,पुनीत राणा,संजीव शुक्ला, अमन शुक्ला आदि भाजपा कार्यकर्ता व संभ्रांतजनों ने सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
फ़ोटो - वृक्षारोपण करते सांसद व जिलाध्यक्ष