औरैया। धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया, इस अवसर पर शिक्षा संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहलोलपुर सहार में इ० प्रधानाध्यापक सुनील दत्त राजपूत ने संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर मालयार्पण कर व दीप प्रज्वलन किया। तत्पश्चात बच्चों को भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बताया गया एवम् संविधान की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया व बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। संविधान सभा के सदस्यों का पहला सेशन 9 दिसंबर 1947 को आयोजित हुआ। इसमें संविधान सभा के 207 सदस्य थे। संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर थे। इन्हें भारत के संविधान का निर्माता भी कहा जाता है। आपको बता दें कि सविधान सभा के सदस्यों ने हाथ ले लिखी गई दो कॉपियों (हिंदी और अंग्रेजी) पर हस्ताक्षर किए, सरकार ने 19 नवंबर, 2015 को राजपत्र अधिसूचना की सहायता से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था। भारत के संविधान निर्माता के डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है। यह दुनिया के सभी संविधानों को परखने के बाद बनाया गया। इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं।
यह हस्तलिखित संविधान है जिसमें 48 आर्टिकल हैं। इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का वक्त लगा था। इसके लिए 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करनेवाली समिति की स्थापना की गई थी और इसके अध्यक्ष के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नियुक्ति हुई थी। संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित और कॉलीग्राफ्ड थी। इसमें किसी भी तरह की टाइपिंग या प्रिंट का इस्तेमाल नहीं किया गया था, संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए । दो दिन बाद इसे लागू किया गया था।
संविधान दिवस मनाने का मकसद नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ स०अ०धर्मेश कुमार,अवनीश शुक्ला,पंकज कठेरिया नीलम राजपूत एवम प्र०अ० दिलीप कुमार ।साथ ही गणमान्य नागरिक श्री हरीओम पाल,श्री धर्मेन्द्र राजपूत,ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र आदि उपस्थित रहे, इसी क्रम में ग्राम मल्हौसी में धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया,इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय कुशवाह,समाजवादी लोहिया वाहिनीं के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य व सक्रिय युवा समाजसेवी अनुज पाल, पंकज पाल, पंकज दोहरे, सतीश पाल, उमेश पाल, लोकनाथ, प्रदीप पाल प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य आदि तमाम गणमान्य उपस्थित थे,इस मौके पर युवा नेता अनुज पाल ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने अपने त्याग और तपस्या से सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाकर देश को स्वच्छ प्रशासन प्रदान किया,उन्होंने युवाओं का आवाहन किया कि वे डॉ भीमराव अम्बेडकर के मार्गदर्शन का अनुकरण करते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम करें।फ़ोटो 1
फ़ोटो 2
औरैया जनपद में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस