चित्रा चौराहे व्यापार मंडल ने  महारानी लक्ष्मी बाई का मनाया गया जन्मदिन

महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की


झांसी(अमर स्तम्भ)। चित्रा चौराहा  व्यापार मंडल अनिल गुप्ता  ने  कहा की महारानी लक्ष्मीबाई हर भारतीय की आदर्श है, देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महारानी लक्ष्मी बाई आज भी प्रत्येक नारी के लिए अनुकरणीय हैं, अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति हेतु सदैव आत्म विश्वासी रही, उनकी वीरता और शौर्य की अंग्रेजों ने भी प्रशंसा की थी, वह जन्म से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थी और विलक्षण प्रतिभाओं की खान थी, ऐसी वीरांगना पर हमारा राष्ट्र आज भी गर्वित है राजेन्द सिंह यादव व्यापार मंडल  चित्रा चौराहा झांसी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा जब भी भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात होती है तो महान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की चर्चा जरूर होती है, अगर वह चाहती तो अंग्रेजों से समझौता भी कर सकती थी लेकिन महारानी लक्ष्मीबाई एक स्वाभिमानी आत्मविश्वासी वीरांगना थी, उन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी उनकी चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी होती है, इस मौके पर संजीव यादव, महेश यादव ,सुनील गुप्ता ,  अनिल यादव ,दीपक वाघमारे , हेमंत  दीपक यादव , अमन यादव राजेश कनोजिया ,प्रदीप यादव, कौशल बडोनियाँ आनंद शर्मा संतोष साहू सहित मौजूद रहे।