सपा के ग़द्दावर नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह बनाये गए औरैया सपा जिलाध्यक्ष

◆ प्रथम बार याकूबपुर पंहुचने पर हुआ भव्य स्वागत
◆ सपाध्यक्ष मा. अखिलेश यादव के निर्देशन में तन-मन से करेंगे जिम्मेदारी का निर्वाह: राजवीर सिंह

कानपुर। सक्रिय युवा सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह को पार्टी नेतृत्व ने औरैया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, इस मौके पर प्रथम बार याकूबपुर आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं  व नगर वासियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने विगत रात राजवीर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा,इधर जैसे ही यह जानकारी राजनीतिज्ञों व पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली वे राजवीर के दिबियापुर आवास पर पंहुचे और बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा,आज प्रथम बार नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष राजवीर के याकूबपुर पंहुचने पर सपा नेताओं व नगर वासियों रणजीत सिंह, सरमन सिंह, धर्मेंद्र, उदयवीर, अखिलेश यादव, शुभम बाबू ग्रामप्रधान महेश पोरवाल आदि सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया,इस मौके पर राजवीर सिंह ने कहा कि सपाध्यक्ष मा. अखिलेश यादव व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में तन-मन से जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे,ज्ञात हो कि सक्रिय युवा नेता राजवीर पूर्व में छात्र सभा जिला सचिव, लोहिया वाहिनी, युवजन सभा जिला अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे और पार्टी के तमाम आंदोलनों में खुलकर भाग लिया जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रिय हो गए,युवा नेता राजवीर के सपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर युवाओं में जोश की लहर दौड़ गयी है ।फ़ोटो 1-राजवीरसिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता