जनसत्ता दल के मण्डल अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह गौर व जिलाध्यक्ष नितिन सिंह के द्वारा ठाकुर अनुराग सिंह ने सदस्यता ग्रहण की



बिधूना(अमर स्तम्भ)। आज दिन रविवार को बिधूना की धरती पर प्रथम बार अवधेश नारायण सिंह गौर कानपुर मण्डल अध्यक्ष जी एवम जिला अध्यक्ष औरैया नितिन सिंह (गौरव) जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी के युवाओं ने जोर दार स्वागत किया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी की योजनाओं को विस्तार पूर्वक जिलाध्यक्ष नितिन सिंह (गौरव) ने बताया कि पार्टी की समस्त योजनाओं को जन जन तक की योजनाओं को पहुँचाना एवं आपस में किसी भी प्रकार से कोई भेदभाव नही होना चाहिए। आज जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अवधेश सिंह गौर व् जिलाध्यक्ष नितिन सिंह गौरव के द्वारा ठाकुर अनुराग सिंह सेंगर ने सदस्यता ग्रहण की जो कि पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।