औरैया(अमरस्तम्भ)। बेला थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा अभियान के तहत पटना नहर पुल के निकट महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाते युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने बताया कि कुलदीप पुत्र गोपीचंद्र निवासी पट्टी सत्तार थाना ठठिया जनपद कन्नौज दिबियापुर मार्ग पर पटना नहर पुल के निकट महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र गश्त पर निकले सुजानपुरवा चौकी इंचार्ज के.एन. यादव ने एन. टी.रोमियों टीम के साथ छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त को सम्बन्धित अपराध में जेल भेजा गया।फ़ोटो:गिरफ्तार अभियुक्त
महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाते युवक को दबोचा