शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट मे आवारा जानवरो का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है
उन्न्ना्व। रविवार को भतूफार्म निवासी 65 वर्षीय वृद्ध श्यामलाल अपनी नॉकरी करके साईकिल से मगरवारा से आ रहे थे।सायकिल चलाते चलाते थक जाने के कारण वह धोबिन पुलिया के पास से साइकिल पकड़ कर पैदल ही चलने लगें।अभी वह अम्बिकापुरम मौड़ तक पहुचे ही थे कि एक साँड़ ने उन पर हमला कर पटक दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके कारण वह उठ तक नही पा रहे थे। राहगीरों की मदद से उन्हें नज़दीक के निजी अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उनका उपचार किया गया।
अब सवाल ये हैं कि क्या पालिका द्वारा चलाया जा रहा अभियान नाकाफ़ी हैं।
गंगाघाट नगर पालिका की तरफ से आवारा जानवारो को पकड़ने के लिए अभियान तो चलाया जा रहा है।लेकिन स्थानीय निवासियों की माने तो कैचिंग दस्ता जानवरों को पकड़ कर नजदीक ही गाँव मे छोड़ देते है।जो फिर से आवारा जानवर नगर में वापस आ जाते है। तथा पालिका के द्वारा चलाए जा रहे अभियान की पोल खोलते है।