प्रियंका रेड्डी के दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या करने के विरोध में सपा नेत्री रचना सिंह ने कैंडल मार्च निकाला
प्रियंका को श्रधांजलि अर्पित कर सरकार से उनके हत्यारों और बलात्कारियों को सजा-ए-मौत देने की मांग की

 


कानपुर(अमर स्तम्भ)। आज बिल्हौर में लोकप्रिय सपा नेत्री श्री मती रचना सिंह के नेतृत्व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में दुष्कर्म पीड़िता डाक्टर प्रियंका रेड्डी का दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या करने के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर श्रधांजलि अर्पित की और सरकार से उनके हत्यारों और बलात्कारियों को सजा-ए-मौत देने की मांग की । साथ में तेजसिंह यादव, पंकज यादव ,ऋषभ यादव ,विशाल कुमार जिलाउपाध्यक्ष,बिक्की पटेल जिला सचिव, रानू पाल, दिलीप कटियार, धर्मवीर यादव, उत्तम यादव, नौशाद, हितेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, आलम, अफजल, विकास कुशवाहा (पूर्व बूथ अध्यक्ष भाजपा), संदीप पाल, रुद्रप्रताप, बउआ यादव, कान्हा यादव, राहुल यादव, आर के राठौर, जीशान अली, सद्दाम, सुमित, गणेश द्विवेदी, आदि सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 

            प्रियंका रेड्डी हम शर्मिंदा है 

            तेरे कातिल अभी जिंदा है । 

            प्रियंका के हत्यारों को, 

            फाँसी दो फाँसी दो ॥