शिवकुमार गुप्ता बने संयुक्त व्यापार मंडल के औरैया जिलाध्यक्ष

संयुक्त व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनने के बाद नगर आगमन पर शिवकुमार गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत:व्यापारियों व नगर वासियों ने फूल मालाओं से लादा


औरैया(अमर स्तम्भ)। व्यापारी शिव कुमार गुप्ता को अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद श्री गुप्ता का प्रथम नगर आगमन पर नगर की सीमा,इंडियन ऑयल और गोल चौराहे सहित नगर में जगह-जगह में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान बोलते हुए शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए वो आधी रात को किसी भी स्तर पर मदद करने को तैयार हैं।
उन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने तथा उनके हित के लिए कार्य करने को कहा है। इधर व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाअध्यक्ष बनने पर खुशी जताते हुए कहा है कि इससे संगठन मजबूत होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं का निदान होगा। इस मौके पर पदाधिकारियों ने प्रदेश में बढ़े अपराध पर चिंता जाहिर की और सरकार से अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर महामंत्री राजकुमार पोरवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता कपिल गुप्ता,शशांक पुरवार(रामजी),अनुराग पुरवार,विशाल जैन,विकास पोरवाल,अभय सिंह चौहान सहित नगर के प्रमुख व्यवसायी पप्पू दुबे,विशाल चौहान सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।