महोबा। समाजवादी पार्टी की जनपद महोबा की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष शोभा लाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहे आल्हा चौक पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कैंडल मार्च कर पीड़िता के लिए न्याय मांगा, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी वरिष्ठ सपा नेता चौधरी रोहित यादव, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव, निवर्तमान युवजन सभा जिला अध्यक्ष अमित यादव सभासद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्राण सिंह यादव, निवर्तमान महिला सभा प्रदेश सचिव अवध किशोरी यादव, सद्दाम हुसैन, शेख गफ्फार उर्फ गुड्डू, जलील खान पठान, ब्रजराज यादव कुलपहाड़, निवर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष चरखारी अंशुल यादव, निवर्तमान जिला सचिव युवजन सभा सचिन शुक्ला, मुन्ना यादव, ताहिर उद्दीन सिद्दीकी, लवकेश राजपूत, आदि तमाम सपाई मौजूद रहे।
उन्नाव की बहन की हत्या के विरोध में सपाइयों ने किया कैंडल मार्च