छुरा। नगर पंचायत परिषद छुरा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए हुए निर्वाचन में भाजपा के अध्यक्ष पद की दावेदार रहा खोमान चंद्राकर व उपाध्यक्ष के दावेदार रहे दिनेश सचदेव (रिंकू) के विजय होने कि घोषणा जैसे ही निर्वाचन अधिकारी की गई समूचा परिसर फटाखों गूंज की व भाजपा जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। इस दौरान वहां मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को इस जीत के लिए बधाइयां दी उल्लेखनीय है कि 15 वार्डो वाली नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 6 तारिक तक तय की गई थी। इसके लिए कांग्रेस व भाजपा द्वारा अपने अपने स्तर पर तैयारियां की जा रही थी हालांकि 15 वार्डो वाली नगर पंचायत परिषद में भाजपा को 10 पार्षद आने से या माना जा रहा था कि नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदो पर भाजपा का ही कब्जा होगा। इधर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए भाजपा कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा संदीप शर्मा को दो दिन पहले ही छुरा नगर भेजा गया था। यहां उनके द्वारा सभी पदाधिकारियों से बातचीत की गई। इसके बाद माना जा रहा था कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा पार्टी का ही होगा। नियत कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह 10:00 बजे से सर्वप्रथम नगर के 15 वार्डो के नवनिर्वाचित पार्षदों को एस डी एम जे एस चौरसिया द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन कि प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा द्वारा नगर पंचायत परिषद छुरा के एक फैंसी स्टोर के उपर कमरे में सभी भाजपा के पार्षदों को बुलाकर सर्वसम्मति बनाई गई और कुछ ही देर में उन्होंने भाजपा कि ओर से अध्यक्ष पद के अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा की, जिसके लिए उन्होंने खोमण चंद्राकर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार व दिनेश सचदेव (रिंकू)को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के रूप में खोमाण चंद्राकर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश सचदेव (रिंकू)नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि कांग्रेस से हरीश यादव ने भी अध्यक्ष पद के लिए उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक दीक्षित (मख्खू दीक्षित) नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार नपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए कुल 4 उम्मीदवार मैदान में थे पार्षदों द्वारा मतदान के जाने के बाद लगभग 1.30 से मतों की गणना काम शुरू हुआ जिसमें अध्यक्ष के रूप में भाजपा प्रत्याशी खोमन चंद्राकर 10 मत प्राप्त हुआ इसिप्रकार उपाध्यक्ष के रूप में दिनेश सचदेव (रिंकू)को 10 मत प्राप्त हुए, इसिप्रकार अध्यक्ष के रूप में खोमन व उपाध्यक्ष के रूप में दिनेश सचदेव (रिंकू)को विजय घोषित किया गया जैसे ही निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोनों विजय प्रत्यशियों की घोषणा की गई समूचा परिसर आतिशबाजी वह ढोल नगाड़ों की आवाज से गूंज उठा इस मौके पर उपाध्यक्ष खोमा ने चंद्राकर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से या जीत हासिल हुई है वह पार्टी के निर्देशानुसार कार्य करते हुए सदैव नगर हित में तत्पर रहेंगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा सभी भागों में एक जुट होकर लडी उसी का परिणाम है कि आज नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के रूप में भाजपा को सफलता मिली है।
नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से अध्यक्ष पद हेतु खोमन चंद्राकर व उपाध्यक्ष हेतु दिनेश सचदेव (रिंकू)के विजय होने कि घोषणा