नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पं. आरएल पांडे पब्लिक स्कूल से फिट इंडिया मूमेंट के तत्वाधान में साइकिल रैली निकाली गयी
कानपुर(अमर स्तम्भ)। नेहरू युवा केन्द्र एवम युवा कार्य खेल मंत्रालय भारत सरकार कानपुर नगर द्वारा आज दिनांक 18,01, 2020 को पंडित राजन लाल पाण्डे पब्लिक स्कूल से फिट इंडिया मूमेंट के तत्वाधान में साइकिल रैली निकाली गई जिसको हरी झंडी दिखाकर खंड बिकास अधिकारी  आलोक पाण्डे द्वारा रवाना किया गया जो कि खेरेश्वर मंदिर पर जाकर समाप्त की गई इस दौरान खंड विकास अधिकारी आलोक पाण्डे द्वारा युवा मंडल एवम युवतियों मंडलो को स्वच्छता के प्रति व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के बारे में जानकारी दी व शिवराज पुर थाना अध्यक्ष महेश यादव द्वारा बताया गया कि साइकिल सर्वोत्कृष्ट ब्यायामो में से एक है प्रत्येक ब्यकि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर खुद ही फिट रह सकता है, रैली संयोजक अरविन्द पाल ने बताया  कि पर्यावरण संरक्षण अपना स्वस्थ और महिलाओं को सुरक्षा तीनो ही हमारे समाज के सामने एक बड़ी चुनोती है इन चुनोतियो  से निपटने की दशा में जागरूकता अहम साबित है यन वाई वी लक्ष्मी दुबे ने बताया कि  समाज मे फैली बुराइयों को समाप्त कर भाई चारा स्थापित करने की बड़ी जिम्मे वारी युवा मंडलो निभानी चाहिए  इस मौके खंड विकास  आलोक कुमार पाण्डे एडीओ पंचायत राजबीर सिंह कटियार अरविन्द पाल थाना अध्यक्ष महेश यादव यसआई तनवीर अहमद नागेंद यादव प्रधाना चार्य राम नारायण कुशवाहा प्रभाकर पाण्डे शिवमोहन बाजपेई  यन वाई वी  लक्ष्मी दुबे प्रिया लक्ष्मी दुबे शिवांगी दुबे  कल्पना सेंगर अनामिका पाल सुभी कटियार सी यल डी यस की टीम व नेहरू युवा एवम महिला मंडलो की टीम उपस्थित रही।