कानपुर(अमर स्तम्भ)। आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर व जिलाध्यक्ष मा राघवेंद्र सिंह यादव के प्रथम बिल्हौर विधानसभा के आगमन पर मा चौ. नाहर सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय बिल्हौर में बिल्हौर विधानसभा की सपा नेत्री श्री मती रचना सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ फूलमाला पहनाकर व केक काटकर मुँह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया तत्पश्चात अरौल में सपा नेता हितेंद्र की दादी के निधन पर शोक व्यक्त किया उसके पश्चात मकनपुर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया उसके जिलाध्यक्ष व सपा नेत्री श्री मती रचना सिंह ने मदार साहब में चादर चढ़ाकर मत्था टेका । इस मौके पर जितेन्द्र कटियार जिला महासचिव, शैलेन्द्र यादव 'जिला उपाध्यक्ष' आशीष यादव चटरु भईया, पंकज यादव, अंशुमान यादव, जनार्दन, धीरेंद्र यादव, अनुज, पुनीत, विशाल, हितेंद्र, ऋषभ यादव, आलम, मौलिम, मुकीम, शहिर जाफरी हुसैन, शाहाबत अली, अछु भाई, अफजल आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राघवेंद्र सिंह को सपा कानपुर ग्रामीण का पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने व प्रथम बिल्हौर विधानसभा के आगमन पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. नाहर सिंह यादव व सपा नेत्री रचना सिंह ने सपाइयों के साथ किया स्वागत