सरकारी नीति के खिलाफ किसानों का धरना

धमतरी/ मगरलोड(अमरस्तम्भ)। धान खरीदी लिमिट कम करने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है।। सोसाइटी में प्रतिदिन नए नए नियम बदलते जा रहे हैं।  बेलरदोना सोसाइटी के सैकड़ों किसानों ने 20 जनवरी को तहसील कार्यालय में धान खरीदी लिमिट बढ़ाने हल्ला बोला।  किसानों ने लिखित आवेदन में बताया कि 15 दिसंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुआ है।। किंतु 20 जनवरी तक आधे से अधिक किसानों की धान खरीदी नहीं हुआ है।। धान खरीदी कछुआ चाल में चल रही है।। धान खरीदी गुणवत्ता जांचने 11 सोसाइटी में दर्जन अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं। किसान महेंद्र साहू, अश्वनी कुमार, धनीराम ध्रुव, हुकुम लाल , गोकुल राम, पुनाराम, मिलन, सोमप्रकाश, भीखम, नारायण, रामप्रकाश, सोहनलाल, केशव, भंवरलाल,लखन, पुरषोत्तम, रामकरण, मनोहर सहित आदि ने धान खरीदी लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लिखित आवेदन दिया।