व्यापारियों एवं समाजसेवियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, शिवमंगल सिंह ईश्वर में आस्था रखते हुए जनहित में कार्य करना इंसान का प्रथम कर्तव्य-शिवमंगल सिंह समाज को हर हालत में बनाएंगे बुराइयों से मुक्त- शिवमंगल सिंह, कार्यक्रम में दर्जनों ऑपरेशन-विजय के सदस्यों को दिए गए सदस्यता प्रमाण पत्र- विजय प्रताप सिंह, कार्यक्रम में कानपुर नगर की कई महान हस्तियों के अलावा शामिल हुए हजारों शिवभक्त-विजय प्रताप सिंह, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कानपुर नगर में व्यापारियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने भजन कार्यक्रम के साथ-साथ ठंडाई वितरण का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें "ऑपरेशन-विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} को बतौर मुख्य शामिल हुए, अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि ईश्वर में आस्था रखते हुए समाज हित के कार्य करना ही मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है। जो लोग समाज हित में कार्य नहीं करते हैं, ईश्वर उनको शक्तिहीन बना देता है, उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन- विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग की बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है, कि एक गैर राजनीतिक अभियान "ऑपरेशन-विजय" की विशेष कार्य योजना ही देश व समाज से सभी सामाजिक बुराइयों को मिटा सकती है। जिसके लिए "ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग पूरी तरह से कार्य कर रहा है, और समाज से बुराइयों को मिटाकर ही दम लेंगे, कार्यक्रम का आयोजन जिन व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने किया उनमें प्रमुख आर. सी. वर्मा, रविन्द्र वर्मा, हरिओम वर्मा, अशोक अवस्थी, योगेश गुप्ता, कान्ति शरण निगम, आलोक दिवेदी, अजय भाटिया, महेश यादव, मोहित चौरसिया, आदि, कार्यक्रम में जिन सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र दिए गए उनमें प्रमुख, पूनम बाजपेई (प्रभारी) महिला मोर्चा कानपुर नगर पश्चिम, अभिषेक शर्मा, वीरेंद्र दीक्षित, हरिओम वर्मा, मधुपिया, राजेश कुमार। कार्यक्रम में पंडित मिंटू भट्ट जागरण पार्टी द्वारा झांकियां व भक्तिमय कार्यक्रम किए गए, कार्यक्रम में शिवमंगल सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ऑपरेशन-विजय, विवेश कुमार (एडवोकेट) राष्ट्रीय महासचिव ऑपरेशन-विजय, विजय प्रताप सिंह (प्रदेश अध्यक्ष) ऑपरेशन-विजय, शुभम त्रिवेदी पुत्र महेश त्रिवेदी (विधायक) किदवई नगर, विधि राजपाल (पार्षद), कांति शरण निगम (इन्वेस्टिगेशन आफीसर) ऑपरेशन-विजय, गिरीश चंद यादव (नगर अध्यक्ष दक्षिण) प्रशांत मिश्रा, मनीष अग्रवाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, विजय प्रताप सिंह (प्रदेश अध्यक्ष)
ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग
मंडल कार्यालय- 88 बी, इस्पात नगर पार्ट-02, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।