सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे महंगाई का विरोध गाने गा कर किया

झाँसी :समाजवादी पार्टी महीला सभा जिलाध्यक्ष दीपाली राय कुमार के नेतृत्व में रसोई गैस के बढ़े हुए दाम को लेकर विरोध प्रदर्शन खाली गैस सिलेंडर व मिट्टी का चूल्हा लेकर  मोदी योगी हाय हाय के नारे के साथ किया। 
       इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है फिर चाहे सरकार जितने दावे कर ले वास्तविकता यही है की महिलाएं वर्तमान में बेहद परेशान हैं जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो रसोई गैस ₹450 में मिल जाती थी जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी दिन पे दिन महंगाई बढ़ती जा रही है।  सब्सिडी के नाम पर गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज जब हमारे यहां सिलेंडर वाले ने ₹900 गैस के मांगे तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। महंगाई के साथ प्रदेश में महिलाओं व मासूम बच्चियों  के साथ आये दिन दुष्कर्म जैसी बढ़ती घटनाओं से वर्तमान में महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान है।  अब तो रसोई गैस भी महंगा कर दिया है घर का बजट बिगड़ गया है अब हमें लगता है कि पुराने समय लौट कर आने वाला है महिला चूल्हे में खाना बनाने को मजबूर होंगी उन्होंने प्रेस के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार को जगाने का कार्य किया साथ ही उनके साथ बैठी महिलाओं ने मोदी योगी विरोधी हाय हाय के नारे लगाकर व गीत गाकर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान जिला महिला कार्यकारिणी की सभी पदाधिकारी मौजूद रहीं ।